हरदोई। मल्लावां कस्बे के मोहल्ला श्यामपुर में घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मल्लावां कस्बे के मोहल्ला श्यामपुर निवासी विनोद (45) राजमिस्थी था। सोमवार की शाम शराब पीने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। रात में विनोद ने घर के अंदर बने जीने के नीचे मफलर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह पत्नी ने शव लटकता देखा तो बिलख पड़ी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सोनपाल गंगवार ने बताया कि विनोद शराब पीने का आदी था। पत्नी शराब पीने से रोकती थी और इसीलिए आए दिन विवाद होता था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।