फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक कमजोर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखमापुर में मंगलवार दोपहर मानसिक रूप से कमजोर युवक का शव घर के अंदर रस्सी से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फांसी लगाने से पहले युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाए जाने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

लखमापुर निवासी भन्नू उर्फ आदित्य अग्रिहोत्री (32) मानसिक रूप से कमजोर था। घर पर ही रहकर मवेशियों के चारे-पानी की व्यवस्था करता था। मंगलवार दोपहर उसने घर के अंदर बनी कच्ची कोठरी में बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक आदित्य ने फांसी लगाने से पहले कोई जहरीला पदार्थ भी खा लिया था। इसके कारण उसका शरीर नीला पड़ गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें