फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचकर बहन को रुपये देने जा रहे वृद्ध की जेब कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीमार बहन को रुपये देने जा रहे वृद्ध की जेबकतरों ने जेब काट दी। जानकारी पर पीड़ित ने शोर मचा दिया। राहगीरों ने एक जेबकतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम म्योनी निवासी नत्थू (65) खेती करते हैं। उनकी बहन फतुना माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम परनखा में रहती हैं। वह कुछ समय से बीमार है और उसे रुपयों की जरूरत थी। इस पर वह धान बेचकर 9500 रुपये बहन को देने के लिए प्राइवेट बस से जा रहा था। तभी उसकी जेब किसी ने काट दी। शक होने पर उसने शोर मचा दिया। इसी बीच एक जेबकतरा मौके से फरार हो गया। दूसरे को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जेबकतरे को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें