फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को लाठी-डडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मगियावां निवासी भाजपा के उधरनपुर ग्रामीण मंडल के महामंत्री हरिओम को मंगलवार को चुनावी रंजिश में चार लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव मगियावां निवासी हरिओम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह इस बार गांव में प्रधानी का चुनाव लड़े थे। चुनाव में बबलू यादव विजयी हुए थे। इसको लेकर बबलू व उनके समर्थक उससे रंजिश मानते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधान समर्थक बलबीर, अनकू, ललित यादव व भोला आदि ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी डंडो से पीट-पीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें