बघौली। पुलिस ने सीओ हेमंत उपाध्याय के आदेश पर घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के मामले में प्रधान के पुत्र समेत 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम उम्मरपुरवा निवासी राधा उर्फ शशी ने दी तहरीर में बताया कि उसे खेत पर गांव के गुड्डू, सुमंत आदि घरों का पानी बहा रहे हैं। इससे खेत में खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। दो अगस्त को पीड़िता की नानी फूलमती के साथ पानी बंद कर रही थी।
इसी दौरान विपक्षियों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी थी। पीड़िता का आरोप है कि थाने में उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। इसके बाद उसने सीओ हेमंत उपाध्याय से न्याय की गुहार लगाई । सीओ के आदेश प्रधान के पुत्र अनिल, कमलेश, रमेंद्र, सुनील, सुरेश, श्रीचंद्र, अमित, नरेंद्र, मंजेश, बच्छराज, देशराज, सुमंत, गुड्डू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।