संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विश्रामगंज निवासी सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घर के पास ही वह किराना की दुकान चलाती है। 9 अगस्त को गांव का ही छुटक्के दुकान पर सामान लेने आया। इस बीच वहां आए गांव के ही नरेश से उसका विवाद होने लगा।
दुकान पर बैठी बेटी सीमा ने दुकान से हटने को कहा तो नरेश व उसके साथी गुड्डू, अनिल व रामऔतार ने उसकी बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट की।
पति सुरेश व देवर बीच बचाव कराने पहुंचे तो आरोपियों ने उन दोनों को भी पीटा। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।