फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर टंगा रुपयों से भरा थैला ले भागे टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे में वसूली करने आए हरदोई शहर निवासी व्यापारी की बाइक पर टंगा 72 हजार 500 रुपये से भरा बैग टप्पेबाज लेकर भाग गए। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हरदोई शहर के मुन्ने मियां चौराहा निवासी अनूप कुमार सोनी पानी की मोटर सप्लाई का काम करता है। शुक्रवार को वह कस्बे में व्यापारियों से वसूली करने आया था। यहां कस्बे में एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी की। रुपयों से भरा बैग भी उसने बाइक पर टांग दिया।
इसी बीच टप्पेबाजों ने रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि बाइक में टंगे बैग में 72 हजार 500 रुपये थे। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें