सांडी। चोरों ने गुरुवार की रात हरपालपुर रोड पर स्थित सूने घर से 80 हजार की नगदी व ढाई लाख रुपये के जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। एसओ वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर निवासी अरविंद कुमार कस्बे में हरपालपुर रोड स्थित अपने मकान के बाहर दुकान में वेल्डिंग का काम करता है। पत्नी मंजू देवी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र पर सहायिका हैं। वह दोनों बच्चों के साथ यहीं कस्बे के मकान में रहते हैं।
शुक्रवार की रात अरविंद घर में ताला डालकर पत्नी व बच्चों के साथ गांव चला गया था। देर रात पड़ोसी के घर की छत से मकान के अंदर घुसे चोरों ने कमरों में रखी अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर नगदी, जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घर पहुंचे अरविंद को सारा सामान बिखरा मिला।
अरविंद ने बताया कि चोर घर में रखी 80 हजार की नगदी, ढाईं लाख के जेवर, एलईडी, इनवर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसओ वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।