बिलग्राम। उन्नाव निवासी युवक ने बिलग्राम के ग्राम चांदपुर निवासी बहनोई, उसके पिता व मां पर बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने व 30 जून को उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उन्नाव के कोतवाली बांगरमऊ के ग्राम मुकरे निवासी सुरेंद्र यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन पूनम की शादी छह साल पहले ग्राम चांदपुर निवासी अतुल से की थी। शादी के बाद से ही पति अतुल, ससुर वासुदेव व सास देवकी दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर परेशान करने लगे। लेकिन जैसे तैसे बहन वहां रहती रही।
इस बीच उसने दो बेटियों को जन्म दिया। बताया कि 30 जून को आरोपियों ने इसी बात को लेकर उसको मारापीटा, जिसमेें उसकी बहन घायल हो गई। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।