सांडी। ग्राम घटकना निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक और सांडी कस्बा निवासी उसके साथी पर देर रात रास्ते में रोककर गाली गलौज और जान लेने की नियत से गोली चलाने का आरोप लगाया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम घटकना निवासी श्यामनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात वह अपने साथी अभय, रत्नेश, अरविंद व ब्रह्मेश के साथ शादी से शामिल होकर आ रहा था। कुछ दूरी पर कार खड़ी करने के बाद वह पैदल घर जा रहा था, इस बीच प्रधानी की रंजिश को लेकर गांव के ही एक युवक व उसके साथी ने उसे रोककर गालियां देेने लगा।
विरोध करने पर आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। श्यामनारायण ने बताया कि उसकी सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। एसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।