पचदेवरा। अनंगपुर गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। सास व जेठ की पुलिस तलाश कर रही है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी भावना (28) का विवाह सात साल पहले पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर गांव निवासी जगरूप के साथ हुई थी। 16 जून को भावना का शव घर के अंदर फंदे पर लटकता मिला था।
महिला के पिता बृजपाल ने पति जगरुप, सास और जेठ अनूप के विरुद्घ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि गुरुवार को अनंगपुर चौराहे के पास से जगरुप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।