हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में नवनिर्मित डेमो यूनिटों को जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। पोषण वाटिका बनाने के भी निर्देश दिए।
कृषि विज्ञान केंद्र के निरीक्षण के दौरान सीडीओ आकांक्षा राना को केवीके प्रभारी डॉ. राम प्रकाश ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेती किसानी से जुड़े 1641 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्मी कंपोस्ट और मुर्गी पालन के लिए डेमो यूनिट भी बनवाई गई है। सीडीओ ने इस यूनिट को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन का कार्य भी शुरू कराया जाए।