फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टोडरपुर/बेहटा गोकुल। कपूरपुर बहोरन निवासी एक युवक ने सोमवार की रात घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने युवक के शराब का आदी होने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर बहोरन निवासी आशुतोष (47) ने सोमवार की देर रात घर से कुछ दूरी पर खड़े गूलर के पेड़ से रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि आशुतोष विवाहित था, उसके चार बच्चे हैं। पत्नी रेखा स्वास्थ्य विभाग में आशा है। बताया कि वह शराब का आदी था, आए दिन परिजनों से विवाद करता था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एसआई एसके कनौजिया मौके पर पहुंच गए और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसओ राजेश राय ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें