फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का बाग में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। कछौना के युवक का शव सोमवार की सुबह संडीला के ग्राम मीतों में एक बाग में फांसी पर लटकता मिला। युवक 24 घंटे से लापता था। पास मिले सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के चलते जान देने की बात लिखी है।
विज्ञापन

कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीन नगर निवासी धर्मवीर सिंह (45) की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। सुबह उसका शव संडीला के ग्राम मीतों के पास स्थित बाग में गमछे के सहारे एक पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। आसपास से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव फांसी पर लटकता देख पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले सोसाइड नोट व अभिलेखों से उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई नरेश ने बताया कि धर्मवीर विवाहित था, खेती करता था। बताया कि उसकी पत्नी व बेटा लखनऊ में रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह धर्मवीर घर से बेनीगंज पिपिरमेंट का तेल बेचने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद उसे वहां से लखनऊ जाना था। शाम तक वह लखनऊ नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने इसकी सूचना परिजनों को दी थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह पुलिस से उसकी मौत होने की जानकारी मिली। बताया कि धर्मवीर ने फांसी क्यों लगाई, परिजनों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि युवक के कपड़ों से एक सोसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें