संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परिहावा में किशोरी ने बाग में पेड़ के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन घटना के संबंध में चुप हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परिहावा निवासी मोनिका (15) सोमवार की सुबह अपनी बहन ज्ञानेंद्री के साथ खेत पर गई थी। कुछ देर बाद ज्ञानेंद्री वापस आ गई, लेकिन मोनिका नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू की। तलाश के दौरान गांव के बाहर बाग में उसका शव एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला।
भाई मिलन व परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।