फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में युवक, उसकी पत्नी व पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। तेरिया गांव निवासी युवक ने प्रधान व उसके साथियों पर चुनावी रंजिश में उसे, उसकी पत्नी व पिता को पीटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेरिया गांव निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम वह गांव के ही राजकुमार के यहां उसकी बेटी की शादी में शामिल होने जा रहा था।
रास्ते में प्रधान के घर के पास से गुजरते वक्त प्रधान ने उनके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर प्रधान व उसके साथियों चुनावी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पिता रामनरेश व पत्नी मोहनी देवी आईं और बीच बचाव कराने लगीं।
विज्ञापन

इस पर इन लोगों ने उन दोनों को भी पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कराया। एसओ वीरेंद्र तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें