फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर में शुक्रवार की देर रात पथराव के दौरान युवती की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर में शुक्रवार का देर रात रास्ते के विवाद में पथराव के दौरान गांव की नरगिस (18) की पत्थर लगने से मौत हो गई थी। मृतक नरगिस के चाचा गुलाम अब्बास की तहरीर पर पुलिस ने जुल्फिकार अली, शाबान अली, नफ्से अली और गूजी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि रविवार को गूजी उर्फ हसन अब्बास निवासी महमूदपुर को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें