फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खेत की ओर जा रही किशोरी से गुरुवार को गांव के ही युवक ने कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में दुष्कर्म किया। पीड़ित पिता से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार की सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत की ओर जा रही थी। गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान से कुछ दूरी पर मौजूद गांव के ही सुफील ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। बताया कि वहां से किसी तरह घर आई बेटी ने परिजनों को पूरी बात बताई। इस पर वह बेटी को लेकर थाने आए। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें