फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कोतवाली पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इनामी गैंगस्टर के तहत वांछित था।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरकहटी निवासी सलीम बेहद शातिर है। अलग-अलग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले गैंग का सदस्य है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वह वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कछौना कोतवाल हंसमती की नेतृत्व वाली टीम ने सलीम को शुक्रवार सुबह रैंसो चौराहा के निकट से गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद सलीम को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें