फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। गांव लखमापुर में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के पास नीम के पेड़ पर गमछे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, युवक का शव मिलने के कुछ देर बाद ही गांव की एक महिला ने उसके खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृत युवक का पिता 10 वर्ष पहले हुई हत्या के एक मामले में जिला जेल में बंद है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के गांव लखमापुर निवासी प्रदीप उर्फ मुनक्कू (22) पाली कस्बे में मिठाई की दुकान पर काम करता था। तीन दिन से वह घर नहीं पहुंचा था। गुरुवार की सुबह प्रदीप का शव गांव में उसके पड़ोसी संतोष के गोड़े में लगे नीम के पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला।
शौच के लिए गई प्रदीप की भतीजी अनन्या ने शव लटकता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भाई अवनीश के मुताबिक प्रदीप के माथे पर चोट और शरीर पर खरोंच के निशान थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक प्रदीप के पिता अशोक उर्फ छोटे भईया गांव में 10 साल पहले हुई लक्ष्मीकांत पांडेय की हत्या के मामले में जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

उधर, गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है कि बुधवार रात प्रदीप उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर डंडों से पिटाई की। खास बात यह है कि यह तहरीर पुलिस को गुरुवार सुबह 10:15 बजे दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें