हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर निवासी गैर इरादतन हत्या के दो और आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया। घटना का मुख्य आरोपी मंगलवार को ही जेल भेजा जा चुका है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सहजनपुर में बीती 16 जून को दो पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने गए बाबूराम मिश्रा (75) की धक्का लग जाने के कारण गिर कर मौत हो गई थी। पुत्र सुनील ने गांव निवासी अनूप वाजपेयी और उसके भाई अनुज वाजपेयी के साथ यूनुस के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने अनूप वाजपेयी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह लगभग आठ बजे सहजनपुर से नादखेड़ा जाने वाली सड़क की पुलिया पर पुलिस ने अनुज वाजपेयी और यूसुफ को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।