फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में गई महिला को युवक ने दबोच लिया। गमछे से महिला का मुंह बांधकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला (28) बीती 17 जून की शाम गांव में ही स्थित खेत में गई थी। वहां से वापस घर आते समय रास्ते में एक बरगद के पेड़ के निकट गांव निवासी सलीम उर्फ कल्लू ने उसे दबोच लिया।
आरोप है कि सलीम ने जान-माल की धमकी देते हुए उसका मुंह गमछे से बांध दिया और फिर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर सलीम मौके से भाग निकला। बदहवास हालत में घर पहुंची महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सोमवार को मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली और देर रात आरोपी सलीम उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें