फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर बाग में फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम। कटरी मोहन पुरवा गांव निवासी युवक का शव गांव के बाहर एक बाग मेें पेड़ से फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी मोहन पुरवा निवासी विजय (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार की सुबह गांव के बाहर एक बाग में पेड़ पर उसका शव गमछे से बने फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता मुंशीलाल व परिजनों ने बताया कि विजय तीन भाइयों में मंझला था। वह अविवाहित था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। लॉकडाउन से पहले घर आया था, तब से वह यहीं पर रह रहा था।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का लग रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें