सांडी। गांव पिंडारी के मजरा नवाबगंज पुटिला में शुक्रवार को खेत पर काम कर रहे व्यक्ति को तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव निवासी सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को उसके पिता इंद्रपाल खेत पर काम कर रहे थे। इस बीच गांव के दयासागर, चंद्र भानु व मुकेश ने आकर गाली गलौज शुरू कर दी।
पिता के विरोध करने पर लाठी-डंडों के मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।