फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलहा में गुरुवार की देर शाम वृद्ध ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं परिजन शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम छोलहा निवासी तेजराम (60) पुत्र दौलतराम खेती करता था। उसके परिवार में पत्नी नन्हीं के अलावा पांच पुत्र हैं। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की देर शाम वह नशे की हालत में घर आया। दरवाजे पर बेहोश होकर गिर गया। परिजन उसे गंभीर हालत में सुरसा सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती होने के कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन शराब पीने के मौत होने की बात कह रहे हैं। जबकि चिकित्सक ने जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि की है। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना शहर कोतवाली में भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें