फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडक्टर की हत्या में पिंडारी का ग्राम प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी बस कंडक्टर की दो नवंबर को हुए हत्याकांड खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में पिंडारी के ग्राम प्रधान को उसके घर से गिरफ्तार किया। सर्विलांस टीम ने 13 दिन में ही सफलता हासिल कर ली।
विज्ञापन

कार्यालय कक्ष में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मदारा निवासी शिवनंदन सिंह उर्फ लड्डू का शव लोनार कोतवाली क्षेत्र में दो नवंबर की सुबह नहर पटरी पर पड़ा मिला था। शिवनंदन के पिता शत्रुघ्न सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिवनंदन शहर में संचालित एक विद्यालय से संबद्ध बस में परिचालक था। एसपी ने पूरे घटना का खुलासा करने के लिए सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को लगाया था। एसपी ने बताया कि शिवनंदन सिंह की हत्या मदारा की ग्राम पंचायत पिंडारी के प्रधान मानवेंद्र सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह ने की थी।
एसपी के मुताबिक, मानवेंद्र ने बताया कि उसके प्रधान होने के नाते शिवनंदन का उसके घर आना-जाना था। शिवनंदन का चाल-चलन अच्छा नहीं था, इसलिए उसे मार डालने की साजिश रची। बाद में कॉल कर शिवनंदन को लखनऊ रोड स्थित ढाबे के निकट बुलाया और फिर अपनी कार में बैठाकर हत्या कर दी। बाद में शव ले जाकर नहरी पटरी पर फेंक दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की टाई और कार भी बरामद कर ली है। पत्रकार वार्ता के बाद मानवेंद्र को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक मानवेंद्र सिंह एक टीवी चैनल पर आने वाले क्राइम पेट्रोल सीरियल को लगातार देखता था। इसी सीरियल में हत्या करने के लिए दिखाए गए एक तरीके का इस्तेमाल मानवेंद्र ने किया। मानवेंद्र ने सांडी से प्लास्टिक की टाई (एक विशेष तरह की प्लास्टिक की रस्सी) खरीदी। अपनी कार में शिवनंदन सिंह को बुलाकर बैठाया और फिर उसे जमकर शराब पिलाई। नशे में हो जाने पर प्लास्टिक की टाई से तीन बार शिवनंदन का गला कस दिया। इससे शिवनंदन की मौत हो गई। इसके बाद नहर पटरी पर शव फेंकने के बाद भी मुतमईन होने के लिए उसने रॉड से तीन वार शिवनंदन पर किए।
पूरी घटना का खुलासा करने वाले सर्विलांस सेल के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह के मुताबिक हत्या करने के लिए जब ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह ने शिवनंदन को बुलाया तो नए मोबाइल में नया सिम डालकर कॉल की। पुलिस का दावा है कि मानवेंद्र ने शिवनंदन के ताऊ के नंबर पर कॉल कर शिवनंदन को बुलाया और फिर घटना को अंजाम दे दिया। सर्विलांस टीम ने मामले की गहराई से छानबीन की तो पूरा मामला खुल गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इसी मामले में पुलिस ने शिवम पुत्र बैजनाथ निवासी मकान नंबर 92, गज्जू लॉन वाली गली, मुन्नेमियां चौराहा कोतवाली शहर को भी गिरफ्तार किया है। उसे फर्जीवाड़ा करने का आरोपी बनाया गया है। शिवम ने ही फर्जी आईडी पर मानवेंद्र को सिम उपलब्ध करा दिया था। इसी सिम का इस्तेमाल हत्या करने में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें