फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोए हुए 42 फोन सर्विलांस सेल की मदद से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में सर्विलांस सेल की ओर से गायब हुए मोबाइल फोनों की तलाश के विशेष अभियान में 42 फोन बरामद किए गए हैं। गुरुवार को एसपी ने कार्यालय कक्ष में बरामद फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि अलग-अलग तारीखों में विभिन्न लोगों के मोबाइल फोन खो गए थे। इनकी सूचना मिलने पर सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल बरामद करने की कोशिश की जा रही थी। 42 मोबाइल फोन मिल गए हैं। इन सभी मोबाइलों को इनके मालिकों को बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया। बार एसोसिशन के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप यादव, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता का मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने बताया कि बरामद हुए मोबाइलों की कुल कीमत 5 लाख 26 हजार 258 रुपये हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंजड़पुरवा ओमपुरी निवासी सनी पुत्र धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें