टोडरपुर/हरपालपुर। मझिला व हरपालपुर पुलिस अलग-अलग गांव में छापा मारकर कुल 75 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा दिया है।
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने सुधीर पुत्र मनीराम व जगदेश्वर पुत्र द्वारिका निवासी ग्राम रसूलापुर को उनके गांव से 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं पुलिस ने पेड़वा गांव से गांव निवासी सोनपाल पुत्र रामेश्वर व बलराम पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने औरेनी गांव निवासी संतोष, धीरज, रामजीत, अनिल कुमार, संजय, मतनी गांव निवासी रघुवीर व जुगापुरवा गांव निवासी महावीर को उनके गांव के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5-5 लीटर कुल 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।