हरदोई। शहर में लखनऊ चुंगी के निकट स्थित एक प्राइवेट ट्रेडिंग कंपनी में कार्य करने वाले महाराष्ट्र निवासी छह लोगों की कन्हईपुरवा में मौजूदगी को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो निकला।
जानकारी पर तहसीलदार सदर और पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो मामला कुछ और ही निकला। महाराष्ट्र के रहने वाले छह युवा एक प्राइवेट ट्रेडिंग कंपनी में काम कर रहे हैं। इन युवाओं के मुताबिक वह लोग जहां रह रहे थे, उस संपत्ति के मालिक से विवाद हो गया। इस पर वह लोग आकर कन्हईपुरवा में खुले मैदान में बैठ गए।
इसी को लेकर कुछ लोगों ने प्रशासनिक अफसरों से आशंकाएं जताते हुए शिकायत कर दी। तहसीलदार सदर रामवीर सिंह ने इन लोगों से जानकारी की। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा। उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।