फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जली बाइक के पास पड़ा मिला युवक का अधजला शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और जली हुई बाइक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बहन के घर से वापस गांव जा रहे युवक का अधजला शव मंगलवार सुबह जली हुई बाइक के साथ सांडी-शाहाबाद मार्ग पर नहर पुल के पास पड़ा मिला। बाइक के नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गई। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रामापुर रहोलिया निवासी प्रकाशचंद्र (30) खेती करता था। प्रकाशचंद्र की ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम काकूमऊ में है। परिजनों के मुताबिक सोमवार को प्रकाशचंद्र बाइक से ससुराल गया था। सोमवार देर शाम वह वहां से बहन के घर बघौली चौराहा चला गया था। मंगलवार सुबह वह बहन के घर से गांव जाने के लिए बाइक से निकला था। मंगलवार सुबह उसका अधजला शव लोनार कोतवाली क्षेत्र में सांडी-शाहाबाद मार्ग पर नहर पुल के निकट पड़ा मिला। पास ही उसकी जली हुई बाइक भी पड़ी हुई थी। शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शिनाख्त की कोशिश शुरू की गई। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर ब्योरा निकालकर परिजनों से संपर्क साधा गया और फिर घटना की जानकारी दी गई। युवक के रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। प्रकाशचंद्र के पिता रामप्रताप ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इनकार किया है।
लोनार कोतवाल एसके सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन

उतरे मिले जूते, पड़ीं मिलीं माचिस की तीलियां
पुलिस ने अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, प्रकाशचंद्र के जूते उतरे पड़े मिले थे। ऐसे में कहीं न कहीं यह शंका भी हो रही है कि किसी और ने आग तो नहीं लगाई है। क्योंकि अगर अचानक आग लगती तो कोई अपने जूते नहीं उतारता, बल्कि भागने की कोशिश करता। इसके अलावा बाइक के पास ही कुछ माचिस की तीलियां पड़ीं मिलीं जो कि जली हुईं नहीं थीं। ग्रामीणों के मुताबिक प्रकाशचंद्र अक्सर शराब पी लेता था और नशेबाजी में विवाद होने के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।
परिजन करते रह गए इंतजार
प्रकाशचंद्र ने कुछ मवेशी पाल रखे हैं। सुबह गाय को चारा सानी प्रकाशचंद्र ही लगाता था। यही कारण था कि वह मंगलवार सुबह बहन के घर से जल्दी निकला था। घर में परिजन उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही घटना हो गई। उसका शव देखकर पत्नी सीमा बदहवास हो गई। प्रकाशचंद्र चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी सीमा, छह वर्ष की पुत्री नंदिनी और छह माह का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें