फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से एक लाख 35 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में भदासी मार्ग पर एक प्राईवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से एक लाख 35 हजार रुपये लूटकर दो बाइक पर सवार चार लुटेरे फरार हो गए। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के नवाबगंज निवासी जितेंद्र बरकन शाहजहांपुर की साउथ सिटी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कर्मचारी हैं। कंपनी गांवों में गठित महिला सहायता समूहों को ऋण का वितरण करती है। किस्तों की वसूली के लिए हर सप्ताह गांव गांव जाकर कंपनी के कर्मचारी संपर्क करते हैं। इसी सिलसिले में जितेंद्र बरकन अपने साथी सीतापुर जनपद के अल्हनापुर निवासी संदीप के साथ वसूली के लिए बाइक से ग्राम भदासी जा रहा था। इसी बीच पीछे से आए दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। तमंचा दिखाकर धमकाते हुए बैग लूट लिया। संदीप ने बताया कि बैग में एक लाख 35 हजार रुपये, मोबाइल फोन, टैबलेट और बायोमीट्रिक मशीन भी थी। घटना की जानकारी पर कोतवाल शिवशंकर सिंह मौके पर पहुंच गए और पीड़ितों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें