फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकोड़ा में वोट न देने से नाराज प्रत्याशी के रिश्तेदारों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम अकोड़ा में वोट न देने से नाराज प्रत्याशी के ससुर ने अपने साथियों के साथ ग्रामीण के घर में घुसकर हमला बोल दिया। जमकर पथराव किया और लाठियां चलाईं। हवा में फायरिंग भी हुई। पुलिस ने निवर्तमान प्रधान के पुत्र समेत दोनों पक्षों से तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। हालांकि पुलिस रुपयों के लेनदेन की बात कह रही है।
विज्ञापन

ग्राम अकोड़ा निवासी ऋषि कुमार ने बताया कि निवर्तमान प्रधान की बहू इस बार प्रधान पद की प्रत्याशी है। उसका आरोप है कि उसने निवर्तमान प्रधान की बहू को वोट नहीं दिया। इसे लेकर निवर्तमान प्रधान उससे रंजिश मानने लगे। शुक्रवार को उसके परिवार का एक युवक खेत की ओर जा रहा था, तभी निवर्तमान प्रधान ने अपने साथियों के साथ उसे पकड़कर लाठी डंडों से पीट दिया। इस पर युवक किसी तरह बचकर घर पहुंचा तो दबंगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और पथराव करने लगे। दो फायर भी हवा में किए। घटना में पंकज, रमाकांत, सुनील, श्याम सिंह और सुरजीत घायल हो गए। पाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश राय ने बताया कि रुपयों के लेनदेन में विवाद हुआ है। सुरजीत, पुष्पेंद्र और शमीम के विरुद्ध शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें