फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के जेवरों के साथ अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र में बीती दस अगस्त को ग्राम बरुआहार में हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के जेवर भी मिले हैं।
विज्ञापन

कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर संडीला-मल्लावां मार्ग पर गौरी फखरुद्दीन मोड़ के पास संदिग्ध हालात में खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से एक पन्नी में प्लास्टिक का डिब्बा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम मोजर सिंह निवासी प्रकाशनगर थाना देहात जनपद दतिया, मध्यप्रदेश बताया। प्लास्टिक के डिब्बे को खोला गया तो इसमें सोने चांदी के जेवर बरामद हुए। कासिमपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी ने दस अगस्त को बरुआहार में बलकोरा के मकान को निशाना बनाकर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें