फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद दस किलोमीटर दूर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के नस्यौली गांव के पास सोमवार को गर्रा नदी में डूबे किसान का शव 10 किमी दूर गुरुवार को लोनार पुल के पास नदी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्यौली निवासी मुुंशीलाल (46) सोमवार की शाम गांव के पास से निकली गर्रा नदी के किनारे भैंस चराने गया था। नदी के पार से भैंस हांकने के लिए तैरकर नदी पार करने का प्रयास करते समय डूब गया था। परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। गुरुवार की सुबह गांव से 10 किलोमीटर दूर लोनार पुल के पास ग्रामीणों ने नदी में शव उतराता देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नदी से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक रंधा सिंह ने बताया कि नदी में तैरते समय डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें