फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कछौना कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार साइकिल से टकरा गया। बाइक से गिरकर घायल हुए युवक के हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बघौरा निवासी विनय उर्फ पप्पू (30) मजदूरी करता था। रक्षाबंधन पर उसकी पत्नी संतोषी अपने मायके ग्राम मतुआ गई थी। सोमवार की शाम विनय उसे लेने बाइक से ससुराल जा रहा था, रास्ते मे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर ग्राम त्योरी के निकट बाइक साइकिल से टकरा गई। घटना में गंभीर रूप से घायल विनय को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। जिला चिकित्सालय में देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें