फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री एक्टीवेटेड सिम बेचने वाला गिरोह पकड़ा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्री-एक्टिवेटेड सिम बेचने वाले गिरोह को पकड़ा गया है। चार लोगों को गिरफ्तार कर 88 प्री एक्टिवेटेड सिम, दो लैपटॉप समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है। चारों आरोपी ग्रामीण इलाकों के लोगों को प्री एक्टीवेट सिम बेचते थे और उन्हीं से फर्जीवाड़ा करवाकर दूसरे सिम भी एक्टिवेट करवा लेते थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि एसओजी और शहर कोतवाली पुलिस को लगातार यह पता चल रहा था कि दूसरे के नाम पते से सिम एक्टिवेट कर इनकी बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस टीम सक्रिय थी। गुरुवार को मुखबिर के जरिए पुलिस को सांडी रोड पर बड़ी नहर पुलिया के पास चार संदिग्ध लोगों द्वारा प्री एक्टिवेटेड सिम बेचे जाने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्टापुर निवासी राहुल कुमार, सेमरा निवासी विवेक सिंह उर्फ सत्यम सिंह, सुरैना निवासी दुलीचंद और लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन निवासी गौरव त्रिवेदी को पकड़ लिया गया। इनके कब्जे से दो बाइक, पांच मोबाइल, 15 फोटो और आधार कार्ड, दो बैग, 88 प्री एक्टीवेटेड सिम, दो लैपटॉप और दो थंब स्कैनर बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के प्री एक्टिवेटेड सिम आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उपयोग में लाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह द्वारा अब तक बेचे गए सिमों और खरीदने वालों के बारे में जानकारी की जा रही है।
रिचार्ज के नाम पर ग्रामीणों का अंगूठा करते थे स्कैन
पुलिस टीम के मुताबिक ग्रामीणों को ही यह गिरोह निशाना बनाता था। सिम खरीदने वाले ग्रामीण का अंगूठा एक बार तो उसी के सिम को एक्टीवेट करने के लिए स्कैन किया जाता था, लेकिन दोबारा भीे सिम को रिचार्ज करने के नाम पर अंगूठे को स्कैन कर लिया जाता था। इसी स्कैन पर उसी व्यक्ति के नाम दूसरा सिम एक्टिवेट कर ये लोग अपने पास रख लेते थे और बाद में इन्हीं को ज्यादा दामों पर बेच देते थे।
विज्ञापन

पोर्ट कराने का दबाव भी है मुसीबत
पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए लोगों से जब पूछताछ की तो एक अलग बात भी सामने आई। संचार सेवाओं में सक्रिय कंपनियां अपने कर्मचारियों, डीलरों को हर माह दूसरी कंपनियों के सौ लोगों को अपनी कंपनी में पोर्ट कराने का लक्ष्य भी देते हैं। इस लक्ष्य की पूर्ति करने के लिए भी प्री एक्टिवेटेड सिम का सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें