फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला शव युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अरूआ में गुरुवार की सुबह युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने बीमारी से आहत होकर खुदकुशी करने की बात कही है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अरुआ निवासी नीलम (18) का शव गुरुवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटकता मिला। कमरे के अंदर पहुंची मां शिववती शव लटकता देख चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों के मुताबिक नीलम काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था। इससे परेशान होकर नीलम ने खुदकुशी कर ली। मृतका तीन भाई-बहनों में बड़ी थी और मां का घरेलू काम में हाथ बंटाती थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें