फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव गदाईपुर के पास मंगलवार की रात बोलेरो के खंती में पलटने से मृत युवक की पहचान देर रात गांव भदना निवासी बीएएमएस के छात्र अमित (30) के रूप में हुई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ा। लेकिन आक्रोशित लोगों ने फिर से जाम लगा दिया। बाद में सीओ सिटी के आश्वासन पर परिजन माने, इसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार करने चले गए। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। देर शाम पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव चिमना निवासी अरुण सिंह ने नातिन के जन्म पर मंगलवार को गांव रामापुर छैया में दावत का कार्यक्रम किया। मानपुर निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो किराए पर लेकर अरुण सिंह अपने परिचितों के साथ गांव रामापुर छैया गए थे। अरुण सिंह के पड़ोस में क्लीनिक चलाने वाला गांव भदना निवासी अमित (30) भी साथ में गया था। देर रात दावत से लौटते समय गांव गदाईपुर के पास बोलेरो खंती में गिरकर पलट गई। इस हादसे में अमित की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो में सवार अन्य लोग मौके से भाग गए। लोनार कोतवाल रंधा सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हरदोई-लखनऊ मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर शहर और देहात कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया। लेकिन पुलिस के शांत होते ही फिर जाम लगा दिया। देर शाम मृतक के पिता अनिल कुमार की तहरीर पर चिमना निवासी अरुण सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें