फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा में बुधवार देर शाम करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बेहटा निवासी ध्यानेंद्र (28) दिल्ली में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार को ही दिल्ली से वापस गांव आया था। बुधवार देर शाम घर में लगा फर्राटा पंखा चल रहा था। इस पंखे में करंट आ रहा था। पंखे के पास से निकले ध्यानेंद्र को करंट लग गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पंखा भी ध्यानेंद्र पर गिर गया। मौके पर ही झुलसकर ध्यानेंद्र की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी नेहा और दो बच्चे हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें