हरदोई। पाली के नादखेड़ा गांव की कोटेदार से पड़ोसी गांव के चार लोगों ने रंगदारी मांगी और रुपये न देने पर ई-पॉस मशीन तोड़ने के साथ कोटेदार के बेेटे के साथ मारपीट की। कोटेदार के बेटे की तहरीर पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ग्राम नादखेड़ा निवासी अनिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मां लज्जावती के नाम राशन की सरकारी दुकान है। शनिवार को वह दुकान पर बैठ कर कार्डधारकों को राशन बांट रहा था। इस बीच वहां आए गांव बसेलिया निवासी प्रवीण सिंह, राजेश सिंह, नन्हे भैया व सत्येंद्र पाल ने 20 हजार रुपये रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर बंदूक तान दी और मारपीट कर ई-पॉस मशीन तोड़ दी। राशन वितरण प्रभावित करने की धमकी भी दी।
गांव के किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया है, जिसमें हमलावर लाइसेंसी हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। एसओ वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।