फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। मारपीट में घायल उचवल निवासी किसान की मौत के बाद शव गांव पहुंचने पर रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर एक आरोपी का नाम मुकदमे में शामिल न करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मृतक के बच्चों के पालन-पोषण के लिए मुआवजा देने के मांग की। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें मदद का भरोसा दिया। सीओ के समझाने के दो घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र निवासी कमलेश और रक्षपाल में पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार को गांव में ही विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल कमलेश को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर रात परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार सुबह खेरिया-मंसूरनगर रोड पर कमलेश का शव रख कर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर मुख्य आरोपी रक्षपाल के पिता का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किए जाने व एक आरोपी को छोड़कर अन्य की गिरफ्तारी न किए जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद एसओ अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें