फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बहन के घर जाने के लिए निकले किसान का शव शनिवार की देर शाम पिहानी चुंगी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान जेब में मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम सिघाईपुरवा निवासी राम लोटन (44) खेती करता था। उसकी बहन का घर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सतौथा में है। शनिवार शाम वह गांव से सतौथा जाने के लिए निकला था। देर शाम देहात कोतवाली क्षेत्र में पिहानी चुंगी के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को घटना का पता चला तो, कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी की मौत कई वर्ष पहले हो चुकी है और कोई बच्चे नहीं हैं। देहात कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में बीमारी से मौत की बात सामने आई है। मृतक के फेफड़ों में भी संक्रमण मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें