फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ खाद्यान्न कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सांडी गल्ला मंडी के पास से पिकअप में खाद्यान्न पकड़े जाने के मामले में जांच के बाद पूर्ति निरीक्षक ने बुधवार को तेरा पुरसौली गांव के कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोटेदार के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कस्बा स्थित मंडी के पास से खाद्यान्न लदी पिकअप पकड़ी थी। पिकअप मेें 12 बोरी में भरा 6 क्विंटल चावल व 12 क्विंटल गेहूं बरामद किया गया था। पुलिस ने पिकअप समेत बरामद माल को कब्जे में लेकर एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा को सूचना दी थी। एसडीएम की सूचना पर पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जांच की और रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के मुताबिक पिकअप से बरामद माल तेरा पुरसौली के कोटेदार दाताराम के यहां से लोड कर उसे बिक्री के लिए मंडी ले जाया जा रहा था। पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार डीएम अविनाश कुमार ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षक संतोष वर्मा ने थाने पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें