फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलर के गोदाम से 14 क्विंटल राइस ब्रॉन आयल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाए जाने को चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने शाहाबाद कस्बा स्थित राइस मिल के गोदाम में छापा डाला। गोदाम से 14 क्विंटल से अधिक खुला राइस ब्रॉन ऑयल बरामद किया गया। एफएसओ ने इसको सील करा दिया है। तेल का एक सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शाहाबाद कस्बे में खुला राइस ब्रॉन ऑयल बिकने की शिकायत मिल रही थी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहाबाद घनश्याम वर्मा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस क्रम में सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मेसर्स कुमार मार्डन राइस मिल के मोहल्ला शंभा बाजार स्थित गोदाम पर छापा डाला। गोदाम से 14 क्विंटल 39 किलोग्राम खुला राइस ब्रॉन ऑयल बरामद किया गया। एक सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही बरामद माल को सील करा व्यापारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि बाजार में सिर्फ राइस ब्रॉन ऑयल बेचे जाने की ही अनुमति है। मिलावट न हो, इसके लिए खुला राइस ब्रॉन ऑयल बेचे जाने पर रोक है। बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें