फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर निवासी युवक ने गुरुवार की रात घर के एक कमरे में गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन युवक के शराब का आदी होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगवंतापुर निवासी राजेश (35) मजदूरी करता था। गुरुवार की देर रात उसने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। देर रात उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। भाई नरेश ने बताया कि राजेश अविवाहित था, वह शराब का आदी था। गुरुवार की रात भी वह नशे में था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि युवक द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें