हरदोई। शाहाबाद के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में दो दिन पहले निर्माणाधीन दीवार गिराने व उपद्रवियों द्वारा हंगामा काटने का वीडियो वॉयरल होने व एएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ले में आशाराम मकान का निर्माण करा रहे हैं। एक तरफ पांच फीट ऊंची दीवार खड़ी हो गई थी। दो दिन पूर्व रंजिश के चलते पड़ोस के रिंकू, दीपू, सदाप्यारी, रामश्री, सनी, रखिया व राजेश आदि ने हंगामा कर दीवार गिरा दी थी। विरोध करने पर जानमाल की धमकी भी दी थी। आशाराम के मुताबिक उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। वॉयरल वीडियो का संज्ञान लेेते हुए एएसपी पश्चिमी कपिल देव ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।