फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन की टीम ने बाल विवाह रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज के एक गांव में गुरुवार को एक बालिका का बाल विवाह होने की सूचना पर बुधवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस पर खफा परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद टीम ने पुलिस की मौजूदगी में दोबारा परिजनों समझा बुझाकर बाल विवाह रुकवा दिया। चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि बालिका को गुरुवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर पर मंगलवार को किसी ने सूचना दी कि माधौगंज के एक गांव में 13 वर्ष की बालिका का विवाह होने जा रहा है। गुरुवार को अरवल के एक गांव से उसकी बरात आनी है। बुधवार को चाइल्ड लाइन टीम के सदस्य अनिल मिश्रा व अमित जौहर गांव पहुंचे और बालिका के परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस पर परिजनों ने टीम के साथ अभद्रता की। इस पर टीम के सदस्य थाने पहुंचे और पुलिस के साथ दोबारा गांव पहुंच कर शादी की तैयारियां रुकवाई। टीम के समझाने पर परिजन विवाह न करने पर सहमत हो गए। चाइल्ड लाइन प्रभारी अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शादी रुकवा कर बालिका की काउंसिलिंग की गई है। फिलहाल बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। गुरुवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें