फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर में बुजुर्ग पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखेड़ा में विवाहिता बेटी के घर गए वृद्ध की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रेलाखेड़ा निवासी मनोहर (85) खेती करता था। लगभग एक सप्ताह पहले वह विवाहित पुत्री रामश्री के घर हरियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखेड़ा गया था। शनिवार की रात रामश्री के घर पर ही मनोहर की मौत हो गई। रामश्री के मुताबिक उसके पिता को सांस की बीमारी थी। इसके कारण उनकी मौत हुई। घटना को लेकर कोई आरोप प्रत्यारोप न हो, इसलिए उसने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि स्वाभाविक मौत है, फिर भी पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें