फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ में निलंबित उपनिरीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव में हुए विवाद की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करने के बाद पिता के साथ घर जा रही युवती से रास्ते में एक निलंबित पुलिस उपनिरीक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। युवती की तहरीर पर उपनिरीक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पिता के साथ गांव में हुए विवाद की शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास गई थी। शिकायती प्रार्थना पत्र देने के बाद घर जाते समय युवती को निलंबित चल रही उपनिरीक्षक केपी सिंह ने छेड़ दिया। इससे मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पूरी घटना की जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि युवती की तहरीर पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान आरोपी का पता चला, तो केपी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि केपी सिंह की तैनाती कुछ माह पहले पचदेवरा में हुई थी और वहां भी गलत व्यवहार के कारण उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें