फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में दो भाइयों को मारपीट, एक के लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। ग्राम उबरीखेड़ा में रविवार की शाम विवाद के बाद नवनिर्वाचित प्रधान व उसके साथियों ने पूर्व प्रधान के बेटों के साथ मारपीट की। इस दौरान फायरिंग होने पर एक युवक हाथ में गोली लग गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा गांव निवासी पूर्व प्रधान रहीश पाल सिंह के बेटे सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान द्वारा सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी की जा रही थी। इस पर उसने ऐतराज जताया था। बताया कि रविवार शाम वह भाई विकास के साथ घर की ओर जा रहा था। रास्ते में नवनिर्वाचित प्रधान ब्रजपाल व उसके साथियों प्रेमपाल, लालसिंह, वीपी यादव, अखिलेश, कामेश, अंकित, सोनपाल व राजेश ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसके चलते हाथ में गोली लगने पर विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ विवेक मौर्या ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें